Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Sand-Coal Smuggling : रेत–कोयला तस्करी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बंगाल-दिल्ली में एकसाथ छापे

ईडी ने रेत, कोयला तस्करी की जांच के संबंध में बंगाल, दिल्ली में कई स्थानों पर छापे मारे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रवर्तन निदेशालय। -सांकेतिक चित्र
Advertisement

Sand-Coal Smuggling : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रेत और कोयले की कथित तस्करी के मामलों के संबंध में मंगलवार को पश्चिम बंगाल तथा दिल्ली में कई स्थानों पर एक साथ छापे मारे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय सशस्त्र बलों के साथ ईडी के दलों ने सुबह करीब साढ़े 6 बजे से दिल्ली, कोलकाता, आसनसोल, दुर्गापुर और पश्चिम बर्धमान जिले के अन्य हिस्सों में परिसरों की तलाशी लेनी शुरू की।

जिन स्थानों की तलाशी ली गई उनमें आसनसोल स्थित बुदबुद पुलिस थाने के नवनियुक्त प्रभारी अधिकारी (ओसी) मनोरंजन मंडल का आवास भी शामिल है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ''ये तलाशी अभियान अवैध रेत और कोयले के व्यापार मामले की जांच से जुड़े हैं।'' मंडल को पिछले साल भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद निलंबित कर दिया गया था और उस वक्त वह बाराबानी पुलिस थाने में तैनात थे। बाद में उन्हें आसनसोल पुलिस विशेष शाखा से ''अटैच'' कर दिया गया था। अभी तक उन्होंने बुदबुद पुलिस थाने में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण नहीं किया है।

Advertisement

ईडी की कार्रवाई के बाद अब ओसी के रूप में उनकी हालिया तैनाती जांच के दायरे में आ गई है। एजेंसी ने क्षेत्र के कई रेत और कोयला व्यापारियों के घरों और कार्यालयों की भी तलाशी ली। दुर्गापुर के सेपको इलाके में ईडी ने 'केके मिनरल्स' के मालिक एवं रेत व्यापारी प्रबीर दत्ता के आवास पर और साथ ही उनके भाई अमित दत्ता के आवास पर भी छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि यह कंपनी बांकुरा, पश्चिम और पूर्व बर्धमान जिलों में रेत की खदानें संचालित करती है और इसके कार्यालय पानागढ़ में स्थित हैं।

Advertisement

पनागढ़ में रेत व्यापारी शेख हासिम मिर्जा बेग, अंडुल के भक्तारनगर क्षेत्र में शेख किरण मंडल और पांडाबेश्वर में कोयला व्यापारी शेख मैजुल के आवासों पर भी तलाशी अभियान चलाया गया। सूत्रों ने बताया कि कोलकाता और दिल्ली में भी कई स्थानों पर छापेमारी जारी थी। यह मामला संघीय जांच एजेंसी द्वारा जांच किए जा रहे एक अन्य कथित कोयला घोटाला मामले से अलग है, जिसमें एजेंसी ने पिछले महीने कोलकाता में राजनीतिक परामर्श कंपनी 'आई-पैक' के परिसर पर छापा मारा था।

Advertisement
×