SAI Recruitment 2026: भारतीय खेल प्राधिकरण में सहायक कोच के 323 पदों पर भर्ती, आवेदन आमंत्रित
SAI Recruitment 2026: 26 खेलों में नियुक्ति, 33% पद महिलाओं के लिए आरक्षित
SAI Recruitment 2026: भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने देशभर में अपने उत्कृष्टता केंद्रों (COE) और अन्य प्रशिक्षण स्थलों के लिए सहायक कोच के 323 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती 26 विभिन्न खेलों में की जाएगी, जिनमें 33 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं।
इन खेलों में सबसे ज्यादा पद
एथलेटिक्स: 28 पद
निशानेबाजी: 28 पद
तैराकी: 26 पद
कुश्ती: 22 पद
मुक्केबाजी: 19 पद
इसके अलावा भारोत्तोलन, तीरंदाजी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस सहित कई अन्य खेलों में भी सहायक कोच की नियुक्ति की जाएगी।
दो चरणों में होगी भर्ती प्रक्रिया
भारतीय खेल प्राधिकरण ने बताया कि भर्ती दो चरणों में पूरी की जाएगी—
1. कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CBT)
2. कोचिंग योग्यता परीक्षा (CAT)
अंतिम मेरिट में कोचिंग योग्यता परीक्षा के 60 प्रतिशत और ऑनलाइन परीक्षा के 40 प्रतिशत अंक जोड़े जाएंगे।
इन शहरों में होगी ऑनलाइन परीक्षा
ऑनलाइन लिखित परीक्षा देश के प्रमुख शहरों में आयोजित की जाएगी, जिनमें शामिल हैं दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़, भोपाल, गांधीनगर, मुंबई, कोलकाता, भुवनेश्वर, हैदराबाद, बेंगलुरु, तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और इम्फाल। साइ ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों की संख्या के अनुसार परीक्षा केंद्रों की संख्या घटाई या बढ़ाई जा सकती है।
पात्रता और आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 30 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता: साइ एनएस-एनआईएस पटियाला या किसी अन्य मान्यता प्राप्त भारतीय या विदेशी विश्वविद्यालय से कोचिंग में डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता
इसके अलावा ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियाई खेलों और विश्व चैंपियनशिप में भाग ले चुके खिलाड़ी, कोचिंग में सर्टिफिकेट कोर्स करने वाले और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित कोच भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

