Sacrilege Law: पंजाब विधानसभा में ‘श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन बिल 2026’ सर्वसम्मति से पारित
Sacrilege Law: खालसा स्थापना दिवस पर विशेष सत्र में ऐतिहासिक फैसला, बेअदबी पर सख्त सजा का प्रावधान
Advertisement
Sacrilege Law: पंजाब विधानसभा ने विशेष सत्र के दौरान ‘जागत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक-2026’ को सर्वसम्मति से पारित कर ऐतिहासिक कदम उठाया। बिल पारित होने के बाद सदन ‘बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के जयकारों से गूंज उठा।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह कानून पूरी तरह मजबूत है और इसमें कोई कानूनी खामी नहीं छोड़ी गई है। इस संशोधन के तहत बेअदबी के मामलों में 10 साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान किया गया है।
Advertisement
इसके साथ ही ‘पंजाब पवित्र ग्रंथों के विरुद्ध अपराध रोकथाम बिल, 2025’ की समीक्षा कर रही चयन समिति को रिपोर्ट सौंपने के लिए छह महीने का अतिरिक्त समय दिया गया है।
Advertisement
Advertisement
×

