Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

रूस के विदेश मंत्री लावरोव की PM मोदी से अहम मुलाकात, आखिर किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

मोदी ने संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के उद्देश्य से किए जा रहे प्रयासों के प्रति भारत का समर्थन दोहराया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने यूक्रेन और पश्चिम एशिया की स्थिति समेत पारस्परिक हित के विभिन्न क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

प्रधानमंत्री ने बैठक के दौरान भारत के उस दृढ़ रुख को दोहराया कि संवाद और कूटनीति ही आगे बढ़ने का बेहतर मार्ग है। मोदी ने संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के उद्देश्य से किए जा रहे प्रयासों के प्रति भारत का निरंतर समर्थन दोहराया। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा क रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मिलकर प्रसन्नता हुई। हमारी विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर हुई प्रगति के बारे में जानकारी देने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

Advertisement

द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति के बारे में मोदी को जानकारी दी

Advertisement

हमने यूक्रेन और पश्चिम एशिया की स्थिति समेत विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। हमने संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के उद्देश्य से किए जा रहे प्रयासों के प्रति अपने निरंतर समर्थन को दोहराया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि लावरोव ने दिसंबर 2025 में 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हुई अपनी बैठक के बाद से द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति के बारे में मोदी को जानकारी दी।

विदेश मंत्री लावरोव और प्रधानमंत्री ने यूक्रेन और पश्चिम एशिया की स्थिति समेत पारस्परिक हित के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। मोदी ने लावरोव से पुतिन को उनकी हार्दिक शुभकामनाएं देने का अनुरोध किया। लावरोव ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए यहां आए हैं।

Advertisement
×