Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Rupee vs Dollar: रुपया सर्वकालिक निचले स्तर से थोड़ा सुधरा, 1 डॉलर की कीमत 91.90 रुपये

Rupee vs Dollar: रुपये ने पिछले बंद भाव के मुकाबले नौ पैसे की बढ़त दर्ज की

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Rupee vs Dollar:  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से सुधरा और अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले नौ पैसे बढ़कर 91.90 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार भारतीय मुद्रा में तेज सुधार को मजबूत डॉलर और निवेशी निवेशकों की निकासी ने सीमित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 91.89 पर खुला और शुरुआती सौदों में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 91.87 तक मजबूत होने के बाद 91.90 पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

इस तरह रुपये ने पिछले बंद भाव के मुकाबले नौ पैसे की बढ़त दर्ज की। रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले 91.99 के अपने सबसे निचले स्तर पर स्थिर बंद हुआ था। इससे पहले 23 जनवरी को रुपये ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92 के अब तक के सबसे निचले स्तर को छुआ था।

Advertisement

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 96.48 पर था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 1.50 प्रतिशत गिरकर 69.62 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
×