Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Rupee Price: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले टूटा रुपया, शुरुआती कारोबार में आठ पैसे लुढ़का

Rupee Price: रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में आठ पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.69 पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर के मजबूत रुख और घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुझान से घरेलू मुद्रा पर दबाव पड़ा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement

Rupee Price: रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में आठ पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.69 पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर के मजबूत रुख और घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुझान से घरेलू मुद्रा पर दबाव पड़ा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि डॉलर के मजबूत होने से रुपये समेत उभरते बाजारों की मुद्राओं में तेजी की संभावना सीमित हो गई है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.69 पर खुला जो पिछले बंद भाव से आठ पैसे की गिरावट दर्शाता है।

Advertisement

रुपया बृहस्पतिवार को 17 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.61 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 96.94 पर रहा।

Advertisement

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 683.72 अंक टूटकर 82,991.20 अंक पर जबकि निफ्टी 207.15 अंक फिसलकर 25,600.05 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.41 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने 108.42 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
×