Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Rupee Recovery : रुपये की वापसी: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 128 पैसे उछलकर 93.57 पर पहुंचा

शेयर बाजार में गिरावट के बीच विदेशी मुद्रा बाजार से मिली राहत

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो।
Advertisement

Rupee Recovery :  विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार का दिन भारतीय रुपये के लिए बड़ी राहत लेकर आया। शुरुआती कारोबार में रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से शानदार वापसी करते हुए अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 128 पैसे मजबूत होकर 93.57 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार सुबह रुपया 93.62 पर खुला और कुछ ही देर में 93.57 तक मजबूत हो गया। यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 128 पैसे की बड़ी बढ़त दर्शाता है। इससे पहले, शुक्रवार को रुपया 89 पैसे की भारी गिरावट का सामना करते हुए 94.85 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था।

Advertisement

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 100.09 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 2.16 प्रतिशत बढ़कर 115 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Advertisement

शेयर बाजार में भारी गिरावट

एक तरफ जहां रुपये में मजबूती देखी गई, वहीं घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,191.24 अंक का बड़ा गोता लगाकर 72,391.98 पर आ गया। इसी तरह निफ्टी भी 349.45 अंक लुढ़ककर 22,470.15 पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुक्रवार को बाजार में जमकर बिकवाली की थी और कुल 4,367.30 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

Advertisement
×