RPF के अभियान रंग लाए: खोया सामान वापस, लावारिस बच्चों को परिवार तक पहुंचाया
Railway Awareness Drive: आरपीएफ ने 60 लाख से अधिक का सामान लौटाया, 157 बच्चों को परिवार से मिलवाया
Railway Awareness Drive: उत्तर रेलवे के फिरोजपुर डिवीजन की ओर से रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने इस वित्त वर्ष के अप्रैल से फरवरी 2026 माह के दौरान यात्रियों का खोया लगभग 60 लाख रुपये का सामान उनके मालिकों को वापस कराया। इसके साथ ही ट्रेनों में चोरी करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की गई।
आरपीएफ की ओर से यात्रियों की सुरक्षा और संवेदनशील सुविधाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई ऑपरेशन चलाए गए। इन ऑपरेशनों के तहत आरपीएफ द्वारा एक्शन लिया गया।
ऑपरेशन अमानत
आरपीएफ द्वारा ऑपरेशन अमानत के तहत 392 मामलों में खोया हुआ सामान खोजकर यात्रियों को वापस लौटाया गया। कुल मूल्य 60,23,405 रुपये रहा, जिसमें लैपटॉप, मोबाइल, बैग, पर्स और अन्य कीमती सामान शामिल हैं।
ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते
आरपीएफ ने लापता, घर से भागे या अपहृत बच्चों को उनके परिवार से मिलाने के लिए ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ चलाया। इस अभियान में 157 ( लड़के 119 , लड़कियां 38) बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों को सौंपा गया।
ऑपरेशन जन जागरण
रेलयात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए आरपीएफ ने 285 ड्राइव चलाए। इन ड्राइव के माध्यम से यात्रियों को सुरक्षित यात्रा करने, रेलगाड़ियो अथवा स्टेशन परिसर में कोई लावारिस वस्तु दिखने या कोई अपराधिक गतिविधि दिखने पर रेलवे को सूचित करने, बिना उचित कारण के ट्रेन पुलिंग न करने, नशा खुरानी से बचाव आदि के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। मुहिम के दौरान करीब 635 यात्रियों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। इस मुहीम के तहत 754 अनाधिकृत व्यक्तियों के गिरफ्तार किया गया।
ऑपरेशन दस्तक
इस अभियान के तहत आरपीएफ ने रेलवे स्टेशनों पर अनाधिकृत फेरीवालों और विक्रेताओं के खिलाफ 1423 मामलो में कार्रवाई की गई और उनसे 1,71,200 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।

