रस्सी... रस्सी लगाना भूल गए; कुछ सेकंड की चूक और खत्म हो गई जिंदगी, बंजी जंप करने गई महिला की दर्दनाक मौत
बंजी जंप का रोमांच बना मौत का कारण, एक चूक ने छीन ली 21 साल की युवती की जिंदगी
Bungee Jump Accident : ब्राजील में एडवेंचर स्पोर्ट्स के दौरान हुई एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। 21 वर्षीय मारिया एडुआर्दा रोड्रिग्स डी फ्रेटास रोमांच और उत्साह से भरा बंजी जंप का एक्सपीरियंस लेने पहुंची थीं, लेकिन कुछ ही पलों में यह रोमांच उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गया।
सेफ्टी लाइन न जुड़ने का आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा साओ पाउलो राज्य के लाइमेइरा क्षेत्र में स्थित एक ब्रिज जंपिंग साइट पर हुआ। आरोप है कि जंप से पहले मारिया की सुरक्षा के लिए लगाई जाने वाली सेफ्टी रस्सी ठीक से नहीं बांधी गई थी। जैसे ही उन्हें ऊंचाई से छोड़ा गया, वह लगभग 40 मीटर नीचे गिर गईं। हादसे में उनकी मौत हो गई।
A 21-year-old woman died during a 40-meter rope jump in Limeira, Brazil, after organizers forgot to attach the safety rope.pic.twitter.com/ECloIDRf2j
— Clash Report (@clashreport) June 13, 2026
वीडियो में कैद हुआ भयावह पल
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जंप की तैयारी होती दिखाई देती है, लेकिन कुछ सेकंड बाद वहां मौजूद लोग अचानक चीखने लगते हैं। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि जैसे ही वो कूदी तभी सभी को एहसास हुआ कि सेफ्टी रोप नहीं लगी थी। हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
🔥🚨LATEST: Footage has released of the moment the 21-year-old woman was accidentally killed when Entre Cordas workers forgot to attach her safety rope and and threw her off the the “Skeleton Bridge” in Limeira, a city in Brazil’s São Paulo state. pic.twitter.com/HBPYXJxcfs
— Dom Lucre | Breaker of Narratives (@dom_lucre) June 13, 2026
हादसे से पहले किया था पोस्ट
बताया जा रहा है कि हादसे से कुछ समय पहले मारिया ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। मजाकिया अंदाज में उन्होंने लिखा था कि आखिर कौन मुझे पुल से कूदने दे रहा है? हादसे के बाद उनका यह पोस्ट भावुक कर देने वाला बन गया। घटना के बाद पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है। इस हादसे ने एडवेंचर टूरिज्म की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

