Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Rojgar Mela: प्रधानमंत्री ने ‘रोजगार मेले’ में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे

Rojgar Mela: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को 'रोजगार मेले' में 51,000 से अधिक युवाओं को केंद्र सरकार की नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र डिजिटल माध्यम से वितरित किए। 'रोजगार मेला' की शुरुआत से लेकर अब तक देश भर में आयोजित...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेले के 19वें संस्करण के दौरान एक सभा को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। (@NarendraModi/YT)
Advertisement

Rojgar Mela: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को 'रोजगार मेले' में 51,000 से अधिक युवाओं को केंद्र सरकार की नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र डिजिटल माध्यम से वितरित किए।

'रोजगार मेला' की शुरुआत से लेकर अब तक देश भर में आयोजित ऐसे 18 आयोजनों के माध्यम से लगभग 12 लाख नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं।

Advertisement

मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ''देशभर के हजारों युवाओं के लिए आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है। आज 51,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र प्राप्त हुए हैं।''

Advertisement

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज नौकरी पाने वाले सभी युवा देश के विकास की राह में महत्वपूर्ण भागीदार बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे, बैंकिंग, रक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और कई अन्य क्षेत्रों में ये सभी युवा नयी जिम्मेदारियां संभालने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा, ''आने वाले वर्षों में आप सभी विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस उपलब्धि के लिए मैं आपको और आपके परिवार के सदस्यों को हार्दिक बधाई देता हूं।''

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के युवा 'विकसित भारत' की यात्रा को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा, ''रोजगार मेला युवा शक्ति को नए अवसर प्रदान करने के प्रति हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।''

मोदी ने कहा कि भारत के युवाओं और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश की प्रगति को लेकर दुनिया बेहद उत्साहित है। उन्होंने कहा, ''आज दुनिया भारत के विकास के सफर में भागीदार बनना चाहती है।''

Advertisement
×