Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Rohtak News: ढाबे के बाहर कार में मिला दिल्ली पुलिसकर्मी का शव, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

Rohtak News: मृतक की पहचान झज्जर जिले के आसौदा निवासी और दिल्ली पुलिसकर्मी सुधीर के रूप में हुई

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Rohtak News: हरियाणा के रोहतक जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित कनक ढाबे के बाहर खड़ी एक कार में दिल्ली पुलिस के एक जवान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान झज्जर जिले के गांव आसौदा निवासी सुधीर के रूप में हुई है, जो दिल्ली पुलिस में कार्यरत था।

सोमवार सुबह करीब 10 बजे ढाबे के कर्मचारियों ने कार के अंदर एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पड़ा देखा। जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो इसकी सूचना तुरंत सांपला पुलिस को दी गई।

Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। कार से मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान दिल्ली पुलिसकर्मी सुधीर के रूप में हुई। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।

Advertisement

घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम और डीएसपी राकेश मलिक भी मौके पर पहुंचे। जांच टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। यह हत्या का मामला है या आत्महत्या अथवा किसी अन्य कारण से मौत हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया गया है।

सांपला पुलिस ने इस संबंध में दिल्ली पुलिस को भी सूचना दे दी है। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य साक्ष्यों को भी खंगाल रही है।

Advertisement
×