Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Rohtak Encounter: सांपला-बेरी रोड पर 11 राउंड फायरिंग, भाऊ गैंग से जुड़े बदमाश के पैरों में लगी गोली

Rohtak Encounter: घेराबंदी की तो बदमाश ने फायरिंग शुरू की

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Rohtak Encounter: हरियाणा के रोहतक जिले में गुरुवार को सांपला-बेरी रोड पर पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। CIA-1 टीम की कार्रवाई में कुल 11 राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान आरोपी मोहन (निवासी बागपत, यूपी) के दोनों पैरों में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, CIA-1 को आरोपी की लोकेशन की सूचना मिली थी। टीम ने घेराबंदी की तो बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। मुठभेड़ के दौरान 11 राउंड फायरिंग हुई, जिसके बाद आरोपी को काबू कर लिया गया।

Advertisement

आपराधिक रिकॉर्ड और गैंग कनेक्शन

पुलिस के मुताबिक, मोहन के खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में उसका भाऊ गैंग से संबंध सामने आ रहा है। पुलिस उसके नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

Advertisement

रिटोली गांव शराब ठेका फायरिंग से जुड़ाव

जानकारी के अनुसार, घायल आरोपी रिटोली गांव में शराब के ठेके पर हुई फायरिंग की वारदात में भी शामिल रहा है। इस मामले में पहले से जांच चल रही थी और आरोपी की तलाश की जा रही थी।

Advertisement
×