Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Rohini vs Tejashwi : रोहिणी आचार्य का भाई तेजस्वी पर तीखा तंज, कहा- दिखावा नहीं, जिम्मेदारी जरूरी

रोहिणी आचार्य का अपने भाई तेजस्वी पर तंज: हार की समीक्षा दिखावा न करें, बल्कि आत्ममंथन जरूरी है

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Rohini vs Tejashwi : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने शुक्रवार को अपने भाई और बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर शुक्रवार को तंज कसा कि विधानसभा चुनाव में मिली हार की समीक्षा केवल औपचारिकता नहीं है, यह बल्कि आत्ममंथन और जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया होनी चाहिए। रोहिणी आचार्य ने एक्स पर पोस्ट किया कि सिर्फ दिखावा करने से काम नहीं चलेगा। आत्ममंथन करना और जिम्मेदारी लेना जरूरी है।

उन्होंने यह भी लिखा कि समीक्षा तभी सार्थक होगी जब अपने इर्द-गिर्द कब्जा जमाए बैठे चिन्हित गिद्धों को ठिकाने लगाने का साहस दिखाया जाए। उन्होंने कहा कि जनता सब जानती और समझती है। दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार को लेकर तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को पार्टी के सांसदों और कोर कमेटी के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक की।

Advertisement

यह बैठक उनके लगभग एक माह के विदेश दौरे से लौटने के बाद हुई, जिसमें हार के कारणों और आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। राजद में यह टकराव नया नहीं है। चुनावी हार के बाद रोहिणी आचार्य ने पहले भी तेजस्वी यादव और उनके करीबी नेताओं पर सार्वजनिक रूप से आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि पार्टी और परिवार में उनके साथ अन्याय हुआ है तथा कुछ लोग लालू प्रसाद यादव की राजनीतिक विरासत को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

Advertisement

लालू प्रसाद को किडनी देने के बाद चर्चा में आईं रोहिणी लोकसभा चुनाव लालू परिवार की परंपरागत सीट सारण से लड़ी थी और भारतीय जनता पार्टी के राजीव प्रताप रूडी से हार गई थीं। रोहिणी के ताजा बयान से पार्टी के भीतर चल रहे पारिवारिक और संगठनात्मक तनाव एक बार फिर सामने आ गए हैं।

Advertisement
×