Shikohpur Land Deal Case: कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा, मैं निडर हूं, मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं
Shikohpur Land Deal Case: राउज एवेन्यू कोर्ट ने PMLA केस में ED की चार्जशीट का लिया संज्ञान; जमानत मिलने के बाद बोले वाड्रा- ‘मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं’
Shikohpur Land Deal Case: प्रियंका गांधी के पति व कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा शनिवार को शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े मनीलांड्रिंग (PMLA) मामले में पेश होने के लिए दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट पहुंचे।
इससे एक दिन पहले राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से दाखिल चार्जशीट का संज्ञान लिया था। यह चार्जशीट रॉबर्ट वाड्रा और अन्य लोगों के खिलाफ दाखिल की गई है।
मामले में जमानत मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि उन्हें देश की न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।
उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि ED को सरकार चला रही है और ED सरकार के इशारों पर ही काम करती रहेगी, लेकिन मुझे देश की न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। मैं हमेशा यहीं रहूंगा और सभी सवालों के जवाब दूंगा। मैं निडर हूं और मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।”
#WATCH दिल्ली: शिकोहपुर ज़मीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज़ एवेन्यू कोर्ट से ज़मानत मिलने के बाद कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, "मुझे इस देश की न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। मुझे पता है कि ED को सरकार चला रही है और ED सरकार के इशारों पर ही काम करती… pic.twitter.com/J0YhPAbujd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 16, 2026

