Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Road Accident: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर वाहन दुर्घटना, दो लोगों की मौत और दो घायल, पुलिस जांच में जुटी

Road Accident: जालौन जिले के उरई कोतवाली थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक छोटे  ट्रक के एक अन्य ट्रक से टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

Road Accident: जालौन जिले के उरई कोतवाली थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक छोटे  ट्रक के एक अन्य ट्रक से टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि यह हादसा बृहस्पतिवार देर रात करीब 12.45 बजे उरई कोतवाली थाना क्षेत्र में कैथेरी टोल प्लाजा के पास हुआ। उन्होंने बताया कि खजूर से लदा डीसीएम ट्रक चरखारी से संभल जा रहा था, तभी वह अपने आगे चल रहे एक अन्य ट्रक से टकरा गया।

Advertisement

सीओ ने बताया कि इस टक्कर के कारण डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। घायलों की पहचान अलीगढ़ जिले के जुझारपुर गांव के रहने वाले चालक विष्णु यादव और संभल जिले के बिलाल पथ गांव निवासी बबलू के तौर पर हुई है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि दोनों का उरई के सरकारी मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है। उसने बताया कि वाहन में सवार दो अन्य लोगों- अलीगढ़ के जुझारपुर निवासी नितेश और संभल के बिलाल पथ निवासी मोहिन- को गंभीर चोटें आई थीं और उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस और उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण  के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य किया। क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटा दिया गया है और एक्सप्रेसवे पर यातायात बहाल कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि हताहतों के परिवारों को हादसे के बारे में सूचित कर दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
×