Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Road Accident: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सड़क हादसा, कई वाहनों की टक्कर में दो बीएसएफ अधिकारी जख्मी

Road Accident: जम्मू-श्रीनगर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमरनाथ यात्रा ड्यूटी के लिए सुरक्षाकर्मियों को ले जा रही एक बस की दो अन्य वाहनों से टक्कर हो गई जिससे सीमा सुरक्षा बल  के दो अधिकारी घायल हो...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फाइल फोटो
Advertisement

Road Accident: जम्मू-श्रीनगर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमरनाथ यात्रा ड्यूटी के लिए सुरक्षाकर्मियों को ले जा रही एक बस की दो अन्य वाहनों से टक्कर हो गई जिससे सीमा सुरक्षा बल  के दो अधिकारी घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि घायल अधिकारियों को इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस बीच, अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि बीएसएफ के जवानों को लेकर जम्मू से अनंतनाग जा रही बस अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात थी। यह बस व्यस्त राजमार्ग पर पीरा के पास पहले एक यात्री वाहन मारुति अर्टिगा से टकराई और फिर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी।

Advertisement

अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना में सहायक उप-निरीक्षक संजीत कुमार और हेड कांस्टेबल अरवीन कुमार को मामूली चोटें आयीं। उन्हें इलाज के लिए रामबन जिला अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने कहा कि हादसे के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया जिससे प्रभावित हिस्सा कुछ समय के लिए आंशिक रूप से अवरुद्ध रहा बाद में क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटा दिया गया और मार्ग पर सामान्य यातायात बहाल कर दिया गया।

Advertisement
×