Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

MP Road Accident: जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रक-एसयूवी टक्कर में एक परिवार के पांच लोगों की जान गई

NP Road Accident: मध्यप्रदेश के मैहर जिले में मंगलवार तड़के तेज रफ्तार स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के एक ट्रक से पीछे से टकरा जाने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

NP Road Accident: मध्यप्रदेश के मैहर जिले में मंगलवार तड़के तेज रफ्तार स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के एक ट्रक से पीछे से टकरा जाने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा सोमवार देर रात करीब एक बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर देहात थाना क्षेत्र के रिगरा गांव के पास हुआ। सभी लोग जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद मैहर लौट रहे थे।

Advertisement

देहात थाना प्रभारी पंचराज सिंह ने बताया कि एसयूवी आगे चल रहे ट्रक से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी छह लोग फंस गए।

Advertisement

उन्होंने बताया कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल को पहले अमरपाटन के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत बिगड़ने पर उसे सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अंकुर पटेल (40), मृदुल पटेल (32), विजय पटेल (30), हरिशंकर पटेल (25) और शिवा पटेल (23) के रूप में हुई है। सूत्रों ने बताया कि मृतक स्थानीय कांग्रेस नेता मनीष पटेल के रिश्तेदार थे।

Advertisement
×