RIP Khaleda Zia : खालिदा जिया के निधन पर राहुल ने जताया शोक, कहा- राजनीति की मजबूत आवाज खामोश
राहुल ने खालिदा जिया के निधन पर दुख जताया
RIP Khaleda Zia : राजनीतिक यात्रा में अहम भूमिका निभाने वाली बांग्लादेश की पहली व पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के निधन पर मंगलवार को दुख जताया।
उन्होंंने कहा कि अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने बांग्लादेश की राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थीं।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के निधन से दुखी हूं। सार्वजनिक जीवन में अपने लंबे करियर के दौरान, उन्होंने बांग्लादेश की राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके परिवार, समर्थकों और बांग्लादेश के लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।''

