Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

RIP Asha Bhosle : आशा भोसले के निधन पर आमिर खान भावुक, बोले- उनकी कमी कभी पूरी नहीं होगी

आमिर खान ने आशा भोसले के निधन को एक युग का अंत करार दिया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
आशा भोसले।
Advertisement

RIP Asha Bhosle : अभिनेता आमिर खान ने रविवार को प्रख्यात गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे एक युग का अंत बताया और कहा कि यह क्षति न केवल फिल्म जगत को, बल्कि पूरी दुनिया को हुई है। भोसले का रविवार को निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं।

सीने में संक्रमण और कमजोरी के कारण उन्हें शनिवार शाम को दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खान ने महाराष्ट्र के शिरडी में संवाददाताओं से कहा, ''पूरे फिल्म उद्योग के लिए, पूरे देश के लिए, पूरी दुनिया के लिए....। मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। और यह बहुत दुखद है, यह एक बड़ी क्षति है। यह एक युग का अंत है।''

Advertisement

खान (61) ने भोसले को हिंदी सिनेमा में पार्श्व गायन के चार दिग्गजों में एक करार दिया। उन्होंने कहा, ''चार महान गायक - लता (मंगेशकर) दीदी, (मोहम्मद) रफी साहब, किशोर (कुमार) दा और आशा जी। मुझे लगता है कि एक युग का अंत हो गया है। और यह हम सभी के लिए बहुत दुखद दिन है। उनके परिवार, सभी के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। हम सब उनका परिवार हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले।''

Advertisement

Advertisement
×