Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

रिटायर्ड IAS समीर पाल सरो बने क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी के चेयरपर्सन

हरियाणा सरकार ने जारी किए नियुक्ति आदेश, सरकारी योजनाओं और सेवाओं की गुणवत्ता की निगरानी करती है प्राधिकरण

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
IAS समीर पाल सरो की फाइल फोटो।
Advertisement

हरियाणा सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी समीर पाल सरो को क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी (क्यूएए) का चेयरपर्सन नियुक्त किया है। सरकार ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। हरियाणा कैडर के वरिष्ठ अधिकारी रहे समीर पाल सरो को लंबे प्रशासनिक अनुभव के आधार पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

समीर पाल सरो हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों में रहे हैं। प्रशासनिक और नीतिगत मामलों में उनके व्यापक अनुभव को देखते हुए सरकार ने उन्हें क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी का नेतृत्व सौंपा है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में सरकारी कार्यक्रमों और सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की व्यवस्था और मजबूत होगी।

Advertisement

क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी राज्य के सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में गुणवत्ता मानकों की निगरानी और मूल्यांकन का कार्य करती है। यह प्राधिकरण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा के साथ-साथ सेवा वितरण में गुणवत्ता बनाए रखने पर भी नजर रखता है।

Advertisement

प्राधिकरण का उद्देश्य सरकारी नीतियों और सार्वजनिक सेवाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही और निरंतर सुधार को बढ़ावा देना है। सरकार को उम्मीद है कि समीर पाल सरो के नेतृत्व में प्राधिकरण इन उद्देश्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।

Advertisement
×