Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Republic Day : अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध सैटेलाइट फोन सिग्नल, तलाशी अभियान शुरू

पूरे इलाके को घेर लिया गया है और बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चल रहा है

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

खुफिया एजेंसियों को अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट कानाचक क्षेत्र में एक सैटलाइट फोन संचार का पता चलने के बाद सुरक्षा बलों ने रविवार को एक व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा किए गए संचार का पता थुराया सैटलाइट उपकरण से लगाया गया, जिसके बाद जम्मू - कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह, सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और सेना द्वारा संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया।

Advertisement

जम्मू के बाहरी इलाके में स्थित कानाचक, अंतरराष्ट्रीय सीमा से महज एक किलोमीटर दूर है, और पहले आतंकवादियों द्वारा सीमा पार से घुसपैठ के मार्ग के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। पूरे इलाके को घेर लिया गया है और बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चल रहा है।

Advertisement

सुरक्षा बलों ने जम्मू के पहाड़ी इलाकों समेत पूरे क्षेत्र में तलाशी और घेराबंदी अभियान तेज कर दिया है, ताकि क्षेत्र में सक्रिय माने जा रहे लगभग तीन दर्जन आतंकवादियों का पता लगाकर उन्हें निष्क्रिय किया जा सके। आगामी गणतंत्र दिवस के दौरान शांतिपूर्ण समारोह सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों द्वारा उठाए गए कदमों के तहत ये गहन अभियान चलाए जा रहे हैं।

Advertisement
×