Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Renukaswamy Murder Case: गवाह को डराने-धमकाने के मामले में तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Renukaswamy Murder Case: कर्नाटक के बेंगलुरु में रेणुकास्वामी हत्याकांड के मामले से जुड़े एक प्रमुख गवाह को अदालत में गवाही देने से रोकने के लिए धमकाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। वर्ष 2024 में हुई इस...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

Renukaswamy Murder Case: कर्नाटक के बेंगलुरु में रेणुकास्वामी हत्याकांड के मामले से जुड़े एक प्रमुख गवाह को अदालत में गवाही देने से रोकने के लिए धमकाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। वर्ष 2024 में हुई इस वारदात में कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता दर्शन भी आरोपी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान पुनीत, सुहास और वेणु के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पुनीत अभिनेता दर्शन से जुड़े एक फैन पेज का प्रबंधन करता है जबकि सुहास और वेणु तुमकुरु स्थित दर्शन फैंस एसोसिएशन के सदस्य हैं।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि बुधवार को गिरफ्तार किए गए इन तीनों लोगों ने खुद को दर्शन का प्रशंसक बताया और चित्रदुर्ग के रहने वाले अभियोजन पक्ष के गवाह को कथित तौर पर डराया-धमकाया।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, यह मामला तब सामने आया जब गवाह ने अदालत में न्यायाधीश को बताया कि उसे अभिनेता के खिलाफ गवाही नहीं देने के लिए धमकाया जा रहा है और उस पर दबाव बनाया जा रहा है।

अदालत ने इसके बाद पुलिस को उसे सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में कामाक्षीपाल्य थाने में मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया।

दर्शन, अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा और कई अन्य लोगों पर 33 वर्षीय रेणुकास्वामी की हत्या से पहले उनके अपहरण और उन्हें यातना देने का आरोप है। रेणुकास्वामी ने पवित्रा को कथित तौर पर अश्लील संदेश भेजा था।

Advertisement
×