Renaming Of Kerala: नाम परिवर्तन की दिशा में बड़ा कदम, विधेयक पेश होने पर बोले चंद्रशेखर
Renaming Of Kerala: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लोकसभा में 'केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026' पेश किए जाने से यह दक्षिणी राज्य एक...
Renaming Of Kerala: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लोकसभा में 'केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026' पेश किए जाने से यह दक्षिणी राज्य एक ''ऐतिहासिक पड़ाव'' के और करीब पहुंच गया है।
राज्य विधानसभा में नेमोम सीट के प्रतिनिधि चंद्रशेखर ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देश के विकास के दृष्टिकोण का एक और उदाहरण है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''जब गृहमंत्री अमित शाह जी आज लोकसभा में केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 पेश कर रहे हैं, तब हम एक ऐतिहासिक उपलब्धि के और करीब पहुंच रहे हैं।
केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद, जब मैं केरलम की साहित्यिक और सांस्कृतिक हस्तियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने गया, तो वह हर मलयाली की ओर से गहरा आभार व्यक्त करने का क्षण था।''
भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा, ''आज का ऐतिहासिक कदम, राजनीति से पूरी तरह ऊपर उठकर, हमारे देश के समग्र विकास, हमारी सांस्कृतिक जड़ों के सम्मान और विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच का एक और उदाहरण है।''

