Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम करें, एक साल सोने के गहने न खरीदें : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर फिलहाल पेट्रोलियम उत्पादों का संयमित तरीके से उपयोग करना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, गैस और डीजल का इस्तेमाल कम करना होगा। भारत पर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
- प्रेट्र।
Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर फिलहाल पेट्रोलियम उत्पादों का संयमित तरीके से उपयोग करना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, गैस और डीजल का इस्तेमाल कम करना होगा। भारत पर इस वैश्विक संकट का असर ज्यादा है। हमारे पास तेल के बड़े कुएं नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अब वर्क फ्रॉम होम जैसे उपायों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिन शहरों में मेट्रो हैं, वहां लोग मेट्रो का इस्तेमाल करें। साथ ही, उन्होंने कहा कि एक साल तक घर में किसी कार्यक्रम या समारोह में सोने के गहने न खरीदें। इससे विदेशी मुद्रा बचेगी।

तेलंगाना में लगभग 9400 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं के डिजिटल माध्यम से शिलान्यास और उद्घाटन के मौके पर यहां हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आयातित पेट्रोलियम उत्पादों का उपयोग केवल आवश्यकता के अनुसार किया जाना चाहिए। मोदी ने कहा कि पहले सरकार 100 प्रतिशत एलपीजी कवरेज पर केंद्रित थी और अब इसका ध्यान पाइपलाइन के जरिये गैस की किफायती आपूर्ति पर है। साथ ही सीएनजी के इस्तेमाल को भी बढ़ावा दे रही है।

Advertisement

मोदी के कार्यक्रम स्थल के पास से मिली जिलेटिन की छड़ें

पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल के पास सड़क किनारे से जिलेटिन की दो छड़े बरामद मिलीं। ये पीएम के यात्रा मार्ग से ज्यादा दूर नहीं थी। पुलिस, बम निरोधक दस्ते तथा फॉरेंसिक कर्मी विस्फोटक सामग्री की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। इस मामले में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

Advertisement

Advertisement
×