Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

DUSU प्रेसिडेंट आर्यन मान के घर पहुंचे रणदीप हुड्डा, परिवार से मिले; फोटो क्लिक कराने के लिए उमड़ी फैंस की भीड़

रणदीप हुड्डा लगातार दूसरे दिन बहादुरगढ़ पहुंचे हैं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा आज दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (डूसू) के प्रेसिडेंट आर्यन मान के निवास पर पहुंचे। उन्होंने आर्यन मान और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। रणदीप हुड्डा के घर पहुंचने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों और प्रशंसकों की भीड़ जुट गई। लोगों में उनके साथ फोटो खिंचवाने और मुलाकात करने को लेकर उत्साह देखने को मिला।

दिनभर एड फिल्म की शूटिंग चली

Advertisement

बताया जा रहा है कि रणदीप हुड्डा लगातार दूसरे दिन बहादुरगढ़ पहुंचे हैं। इससे पहले, रविवार को वे रेलवे रोड पर एक विज्ञापन की शूटिंग के सिलसिले में शहर आए थे, जहां दिनभर एड फिल्म की शूटिंग चली। शहर में उनके आगमन से माहौल उत्साहपूर्ण रहा और फैंस में अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पाने की होड़ लगी रही।

Advertisement

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त और हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा भी आर्यन मान के घर पहुंचे थे। लगातार दूसरे दिन बड़े फिल्मी सितारों के यहां पहुंचने से स्थानीय लोगों और समर्थकों में भी इसे लेकर उत्साह बना रहा।

Advertisement
×