Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Ram Temple Row : चंपत राय को बलि का बकरा नहीं बनाया गया, उन्होंने खुद इस्तीफा दिया : स्वामी गोविंददेव गिरि

राम जन्मभूमि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष बोले- लापरवाही का अहसास होने पर लिया फैसला; एसआईटी जांच पर भी जताया भरोसा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि।-फोटो सोशल मीडिया
Advertisement

Ram Temple Row : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि महाराज ने कहा है कि ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय को किसी ने इस्तीफा देने के लिए मजबूर नहीं किया। उन्होंने कहा कि चंपत राय ने अपनी इच्छा से पद छोड़ा क्योंकि उन्हें अपनी लापरवाही का अहसास हो गया था।

पुणे में मीडिया से बातचीत के दौरान स्वामी गोविंददेव गिरि ने कहा कि यह कहना सही नहीं होगा कि चंपत राय को मामले में 'बलि का बकरा' बनाया गया। उन्होंने कहा, "उन्होंने अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया। यह सच है कि उनसे लापरवाही हुई, लेकिन जब उन्हें इसका अहसास हुआ तो उन्होंने खुद पद छोड़ने का निर्णय लिया। उन पर किसी तरह का दबाव नहीं था।"

Advertisement

एसआईटी जांच पर जताया भरोसा

स्वामी गोविंददेव गिरि ने मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) की कार्रवाई पर भी भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि वह जांच से संतुष्ट हैं और ट्रस्ट की ओर से जांच को प्रभावित करने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।

Advertisement

उन्होंने कहा, "हम किसी पर कोई दबाव नहीं डाल रहे हैं और न ही जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा करने का कोई कारण भी नहीं है। यह अपराध भगवान राम के खिलाफ किया गया है। जिन लोगों ने बुरी नीयत से यह काम किया है, उन्हें कानून के अनुसार सख्त सजा मिलनी चाहिए।" उन्होंने कहा कि पूरे मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

Advertisement
×