Ram Temple Case : अदालतें राजनीति का मंच नहीं हैं... राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर SC का बड़ा रुख, SIT गठन पर मांगी रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में सुप्रीम कोर्ट की दो टूक
Advertisement
Ram Temple Case : सुप्रीम कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल को यह निर्देश लेने को कहा कि क्या अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने संबंधित पक्षों से राम मंदिर चढ़ावा विवाद का राजनीतिकरण नहीं करने को कहा, साथ ही कहा कि अदालतें राजनीति का स्थान नहीं हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह सीधे-सीधे अपराध को अंजाम देने का मामला है; हम यहां केवल इसकी उचित जांच सुनिश्चित करने के लिए हैं। आरोपों की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी, अब राज्य पुलिस मामले की जांच कर रही है: सॉलिसि, टर जनरल ने राम मंदिर चढ़ावा 'चोरी' पर सुप्रीम कोर्ट को बताया।
Advertisement
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट 27 जुलाई को फिर से मामले पर सुनवाई करेगा, जब उत्तर प्रदेश मामले में एसआईटी जांच के बारे में सूचित करेगा।
Advertisement
Advertisement
×

