Ram Navami 2026 : 440 किलो पंजीरी और लड्डू... श्रीकृष्ण जन्मस्थान से रामनवमी पर अयोध्या भेजा गया भव्य प्रसाद
श्रीकृष्ण जन्मस्थान से रामनवमी पर श्रीराम को अर्पण करने के लिए प्रसाद अयोध्या भेजा गया
Advertisement
Ram Navami 2026 : मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान से रामनवमी पर भगवान श्रीराम को अर्पण करने के लिए प्रसाद सोमवार सुबह अयोध्या भेजा गया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।
संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि 11 मन (440 किलोग्राम) धनिया की पंजीरी, सवा मन (50 किलोग्राम) लड्डू तथा वस्त्र, फल आदि साम्रगी एक सजे-धजे वाहन में अयोध्या भेजी गई और इस दौरान भजन-कीर्तन में संस्थान के सदस्यों एवं भक्तजन ने भाग लिया।
Advertisement
शर्मा ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से भगवान का भोग लगाया जाएगा। रामनवमी का पर्व 26 मार्च को मनाया जाएगा।
Advertisement
Advertisement
×

