Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Ram Mandir Scam : राम मंदिर विवाद के बाद चंपत राय ने दिया महासचिव पद से इस्तीफा, ट्रस्ट के सामने बड़ा फैसला

चंपत राय ने सौंपा इस्तीफा, अब ट्रस्ट करेगा फैसला

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
अयोध्या में राम मंदिर का एक दृश्य। फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

Ram Mandir Scam : राम मंदिर चंदे से जुड़े विवाद के चलते श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपना इस्तीफा ट्रस्ट को सौंप दिया है। अब इस इस्तीफे को स्वीकार करना या नहीं, इसका अंतिम फैसला ट्रस्ट की बैठक में लिया जाएगा।

अनिल मिश्रा ने भी दिया इस्तीफा

सूत्रों का दावा है कि ट्रस्ट के सदस्य और चंपत राय के करीबी माने जाने वाले अनिल मिश्रा ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, ट्रस्ट की ओर से दोनों इस्तीफों पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। चंपत राय और अनिल मिश्रा के कथित इस्तीफों के बाद अब सभी की नजर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर है।

Advertisement

SIT जांच के बाद बढ़ा दबाव

राम मंदिर चढ़ावे से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितता मामले में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी ने जांच के बाद एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की थी। इसके आधार पर आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

Advertisement

नाम नहीं होने पर उठे सवाल

मामले में दर्ज एफआईआर में चंपत राय का नाम शामिल नहीं होने पर कुछ दक्षिणपंथी संगठनों और अन्य पक्षों ने सवाल उठाए। उनका कहना है कि मंदिर के प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी संभालने वाले लोगों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वहीं, इस मामले में किसी भी व्यक्ति की कानूनी जिम्मेदारी का फैसला जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगा।

Advertisement
×