Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Rajya Sabhav : राघव चड्ढा बोले- आयकर की दरों में बदलाव नहीं होने से मध्यम वर्ग निराश

सरकार को निजी आय कर से मिली राशि कार्पोरेट कर से अधिक हो गई

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Rajya Sabhav : आम आदमी पार्टी (आप) सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि अगले वित्त वर्ष के बजट में आयकर की दरों में कोई बदलाव नहीं होने से मध्यम वर्ग निराश है। उच्च सदन में 2026-27 के बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए आप सदस्य ने कहा कि लोगों को उम्मीद थी कि आयकर की सीमा में वृद्धि की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने से लोगों में खासकर वेतनभोगी वर्ग में निराशा है। उन्होंने कहा कि सरकार को निजी आय कर से मिली राशि कार्पोरेट कर से अधिक हो गई है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि आयकर मानक कटौती की सीमा 75,000 रुपये से बढ़ा कर डेढ़ लाख रुपये की जाए। अगर आयकर की सीमा नहीं बढ़ा सकते हैं तो बचत पर राहत दी जानी चाहिए और प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। उन्होंने मुद्रास्फीति से संबद्ध वेतन व्यवस्था लागू किए जाने की भी मांग की। सरकार को गौर करना चाहिए कि विदेशी निवेशक बाजार से अपना पैसा क्यों निकाल रहे हैं।

Advertisement

सरकार को प्रयास करना चाहिए कि उसका कर्ज नहीं बढ़े लेकिन उसने कर्ज लेने के लिए फार्मूला ही बदल दिया। चड्ढा ने लोक स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ाए जाने की मांग करते हुए कहा कि भारत में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का सिर्फ 0.5 प्रतिशत हिस्सा ही स्वास्थ्य पर खर्च किया जाता है जबकि विकसित देशों में यह राशि 18 प्रतिशत तक है।

Advertisement

जनता दल (यूनाइटेड) सदस्य संजय कुमार झा ने बजट के प्रावधानों का स्वागत करते हुए कहा कि दीर्घकालिक विकास और क्षमता निर्माण पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बजट में वित्तीय अनुशासन, आर्थिक सुदृढ़ीकरण पर ध्यान दिया है और आधारभूत ढांचों का विकास किया जा रहा है। जद (यू) सदस्य झा ने कहा कि सरकार की विभिन्न घोषणाओं से बिहार को काफी फायदा होगा। वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का एक अहम हिस्सा बिहार से गुजरेगा, जिससे राज्य में निवेश भी होगा और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर मखाना किसानों के लिए कोई कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया। मौजूदा सरकार ने मखाना बोर्ड की स्थापना की है, जिससे मखाना किसानों को काफी फायदा होगा। कोसी नदी में हर साल आने वाली भयंकर बाढ़ का जिक्र करते हुए झा ने कहा कि पिछले साल के बजट में इस पर नियंत्रण के लिए घोषणा की गई थी और इस दिशा में काम शुरू हो गया है। माकपा सदस्य ए ए रहीम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बेरोजगारी दर चिंताजनक स्तर पर है और देश में नौकरियों को लेकर सुरक्षा का माहौल नहीं है। उन्होंने सेना में भर्ती की अग्निवीर योजना की भी आलोचना की।

Advertisement
×