Rajya Sabha Oath: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ
Rajya Sabha Oath: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने उन्हें अपने चैंबर में शपथ दिलाई। खड़गे हाल में कर्नाटक से संसद के उच्च सदन के...
Rajya Sabha Oath: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने उन्हें अपने चैंबर में शपथ दिलाई।
खड़गे हाल में कर्नाटक से संसद के उच्च सदन के लिए लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए हैं। इस मौके पर राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश, सदन के नेता जे पी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी रही।
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष 83 वर्षीय खड़गे इससे पहले लोकसभा और कर्नाटक विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। खरगे ने 1972 में पहली बार कर्नाटक विधानसभा का चुनाव जीता और बाद में लगातार नौ बार विधायक चुने गए।
Rajya Sabha Chairman C. P. Radhakrishnan administers oath/affirmation to re-elected member Mallikarjun Kharge from Karnataka in the Rajya Sabha Chamber, Parliament House.@VPIndia #oathceremony @kharge pic.twitter.com/frSIHfFl1y
— SansadTV (@sansad_tv) June 29, 2026
वह कर्नाटक सरकार में कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रहे और 1999 से 2004 तक विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे। खड़गे 2009 और 2014 में कर्नाटक के गुलबर्गा लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए।
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दूसरे कार्यकाल में उन्होंने रेल मंत्री और श्रम एवं रोजगार मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली। वह वर्ष 2014 से 2019 तक लोकसभा में कांग्रेस के नेता रहे।
अक्टूबर, 2022 में वह कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित हुए और पार्टी के 98वें अध्यक्ष बने। खड़गे वर्ष 2020 में पहली बार राज्यसभा सदस्य बने और फिलहाल सदन में विपक्ष के नेता भी हैं।

