Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Rajya Sabha Elections: भाजपा का बड़ा फैसला, दिनेश आर्य को उत्तराखंड और रुक्मिणी मल्लिक को बंगाल से टिकट

Rajya Sabha Elections: भाजपा ने रविवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए पश्चिम बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक और उत्तराखंड से दिनेश आर्य को प्रत्याशी बनाया। पार्टी ने कहा कि उम्मीदवारों के नामों को...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
दिनेश आर्य और रुक्मिणी मल्लिक
Advertisement

Rajya Sabha Elections: भाजपा ने रविवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए पश्चिम बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक और उत्तराखंड से दिनेश आर्य को प्रत्याशी बनाया।

पार्टी ने कहा कि उम्मीदवारों के नामों को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंजूरी दी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की राज्यसभा की 12 सीट के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव होगा। इनमें उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट शामिल है, जहां मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

Advertisement

इसके अलावा पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उपचुनाव होगा। उत्तराखंड में भाजपा सदस्य नरेश बंसल का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। पश्चिम बंगाल में उपचुनाव रुक्मिणी मल्लिक के 16 जुलाई को इस्तीफा देने के कारण जरूरी हसे गया था।

Advertisement

अभिनेत्री से नेता बनीं मल्लिक हाल ही में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थीं। राज्य विधानसभा में भाजपा को स्पष्ट बहुमत हासिल है।

Advertisement
×