Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Rajya Sabha: कांग्रेस ने घोषित किए 6 उम्मीदवार, हरियाणा से कर्मवीर बौद्ध व हिमाचल से अनुराग शर्मा होंगे उम्मीदवार

Congress Rajya Sabha Candidate: कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को छह उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, जिनमें पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक सिंघवी भी शामिल हैं जिन्हें एक बार फिर से तेलंगाना से उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
अभिषेक सिंघवी, अनुराग शर्मा और कर्मवीर सिंह बौद्ध।
Advertisement

Congress Rajya Sabha Candidate: कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को छह उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, जिनमें पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक सिंघवी भी शामिल हैं जिन्हें एक बार फिर से तेलंगाना से उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम को फिर से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है। वह वर्तमान में राज्यसभा की सदस्य हैं।

Advertisement

पार्टी ने हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांगड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुराग शर्मा को उम्मीदवार बनाया है, वहीं हरियाणा से कर्मवीर सिंह बौद्ध को उम्मीदवार बनाया है।

Advertisement

तमिलनाडु से एम क्रिस्टोफर तिलक को उम्मीदवार घोषित किया गया है। कांग्रेस ने वरिष्ठ अधिवक्ता संघवी को अपने शासन वाले तेलंगाना से फिर से उम्मीदवार घोषित किया है। सिंघवी वर्तमान में तेलंगाना से ही राज्यसभा सदस्य हैं। प्रदेश में दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहा है और कांग्रेस ने दूसरी सीट के लिए वी नरेंद्र रेड्डी को उम्मीदवार घोषित किया है।

Advertisement
×