Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Rajasthan Gang Rape: राजस्थान के बीकानेर में अपहरण कर 12वीं की छात्रा से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म

Rajasthan Gang Rape: राजस्थान के बीकानेर जिले में एक 12वीं कक्षा की छात्रा के कथित अपहरण और चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Rajasthan Gang Rape: राजस्थान के बीकानेर जिले में एक 12वीं कक्षा की छात्रा के कथित अपहरण और चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना 6 जनवरी को नापासर थाना क्षेत्र में हुई, लेकिन पीड़िता के परिजनों द्वारा शिकायत दिए जाने के बाद 11 जनवरी को एफआईआर दर्ज की गई।

Advertisement

स्कूल जाते समय किया गया अपहरण

शिकायत के मुताबिक, छात्रा 6 जनवरी की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, तभी दो युवकों ने उसे रोका और जबरन कार में डालकर अपहरण कर लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने चलती कार में बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

Advertisement

ग्रामीणों के शक पर कार रोकी गई

पुलिस ने बताया कि रास्ते में एक गांव के लोगों को कार पर शक हुआ और उन्होंने उसे रुकवाया। हालांकि, आरोपी लड़की को कार से उतारकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने पीड़िता के परिजनों को सूचना दी, जो मौके पर पहुंचे और उसे घर ले गए।

अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं

वृत्ताधिकारी (गंगाशहर) हिमांशु शर्मा ने बताया कि नापासर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की उम्र 18 वर्ष से अधिक है, जबकि आरोपियों की उम्र के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल सकी है।

वृत्ताधिकारी ने कहा, “अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।” पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द आरोपियों को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Advertisement
×