Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Rajasthan Chemical Factory Blast : PM मोदी ने मृतकों के प्रति व्यक्त की संवेदना, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना 

रसायन फैक्टरी में आग लगने से 7 मजदूर जिंदा जल गए

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
Rajasthan Chemical Factory Blast : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को राजस्थान के भिवाड़ी कस्बे में एक रसायन फैक्टरी में आग लगने से 7 श्रमिकों की मौत की घटना पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने 'एक्स' पर मोदी के हवाले से कहा कि राजस्थान के भिवाड़ी में आग लगने की घटना, दुखद और बेहद अफसोसजनक है।
फैक्ट्री में लगी भीषण आग। वीडियो ग्रैब दूरदर्शन वीडियो
मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। भिवाड़ी के खुशखेड़ा-करोली औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को एक रसायन फैक्टरी में आग लगने से 7 मजदूर जिंदा जल गए। दो मजदूर अब भी फैक्टरी के अंदर फंसे हुए हैं। अतिरिक्त जिलाधिकारी सुमिता मिश्रा ने बताया कि पुलिस को नियमित गश्त के दौरान घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया।  
Advertisement
×