Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Rain Halts Pilgrimage: जम्मू में मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित, तीर्थ यात्राएं तीसरे दिन भी स्थगित

Rain Halts Pilgrimage: जम्मू के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार को भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। इसके मद्देनजर प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, पुंछ, राजौरी और डोडा...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक तस्वीर
Advertisement

Rain Halts Pilgrimage: जम्मू के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार को भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। इसके मद्देनजर प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार, पुंछ, राजौरी और डोडा जिलों में रविवार से बारिश जनित घटनाओं में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई है और सात अन्य लापता हैं। लगातार मूसलाधार बारिश, भूस्खलन और अचानक बाढ़ के खतरे को देखते हुए अमरनाथ यात्रा, वैष्णो देवी यात्रा, शिव खोरी यात्रा और मचैल माता यात्रा समेत सभी प्रमुख तीर्थ यात्राएं लगातार तीसरे दिन भी निलंबित रहीं।

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में जिला प्रशासन, आपदा मोचन दल, पुलिस और अन्य एजेंसियां पूरी सतर्कता बरत रही हैं। साथ ही स्थिति की चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है।

Advertisement

तीर्थयात्रियों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की स्थिति में सुधार होने और मार्गों को सुरक्षित घोषित किए जाने तक निर्धारित आश्रय स्थलों में ही रुकें। बचाव दलों ने बारिश के बीच सबसे अधिक प्रभावित पुंछ और राजौरी जिलों में लापता सात लोगों की तलाश जारी रखी। इन इलाकों में पिछले तीन दिनों में बादल फटने, अचानक बाढ़ और भूस्खलन के कारण बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रा के आधार शिविर कटरा में मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 107.1 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई। इसी अवधि में पुंछ जिले में 61.5 मिमी, रियासी में 54.5 मिमी, राजौरी में 49 मिमी और जम्मू में 35 मिमी बारिश हुई।

Advertisement
×