Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

फसल पर बारिश, ओलावृष्टि की मार

पंजाब-हरियाणा में बिगड़े मौसम ने किसानों की बढ़ाई चिंता, आज भी ऑरेंज अलर्ट

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
Patiala, Apभारी बारिश के चलते मंगलवार को पटियाला जिले में नाभा रोड पर स्थित एक गांव में गेहूं की क्षतिग्रस्त फसल के बीच बैठा एक मायूस किसान। -एएनआईr 07 (ANI): Farmers with the damaged paddy crops following a heavy rainfall at Nabha road village, in Patiala on Tuesday. (ANI Photo)
Advertisement

पंजाब, हरियाणा के कई जिलों में बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पूरी तरह पक चुकी गेहूं की फसल पर आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की मार पड़ी है। पंजाब में मंगलवार सुबह से ही कई शहरों में मौसम खराब था और बूंदाबांदी होती रही। दोपहर में तेज हवाओं के बाद अबोहर, मोगा और आस-पास के कई जिलों में हुई तेज बारिश एवं ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा। बठिंडा, मुक्तसर, फाजिल्का, पठानकोट, जालंधर, पटियाला और कई अन्य इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश और आंधी के कारण कई जिलों में गेहूं की पकी फसल बिछने की खबरें हैं। खरबूजा, खीरा समेत फल-सब्जियाें की फसल को भी नुकसान की

आशंका है।

Advertisement

मौसम वैज्ञानियों ने बुधवार को भी पंजाब में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी देते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। इस दौरान हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना है।

Advertisement

पंजाब सरकार ने किसानों की खराब हुई फसलों की गिरदावरी करवाने के आदेश दिए हैं। दूसरी ओर, कृषि विभाग के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पिछले हफ्ते मालवा क्षेत्र में बारिश और ओलावृष्टि के कारण एक लाख एकड़ से ज्यादा फसल खराब हो गई। यह आंकड़ा दोगुना भी हो सकता है।

बारिश के कारण न केवल खेतों में कटाई का काम बाधित हुआ है, बल्कि अनाज मंडियों में खुले में पड़ी फसल भी भीग गई है। किसानों के अनुसार, बारिश के कारण गेहूं के दाने की चमक फीकी पड़ने का डर है। कटाई में देरी होने के कारण पक चुकी गेहूं की बालियों से दाना झड़ने का खतरा बढ़ गया है।

Advertisement
×