Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Raigad News : रायगढ़ में अचानक उफनाया झरना ; बीच पानी में फंसे 12 पर्यटक, पुलिस ने मौत के मुंह से निकाला

रायगढ़ में भारी बारिश के बीच झरने में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू का VIDEO वायरल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Raigad News : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में रविवार को भारी बारिश के बाद अचानक बढ़े जलस्तर के कारण एक झरने में फंसे लगभग 10 से 12 पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि खोपोली के निकट आडोशी झरने का जलस्तर और बहाव खतरनाक रूप से बढ़ने के कारण वहां आए पर्यटकों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया था।

इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से त्वरित बचाव अभियान चलाकर सभी को सुरक्षित निकाला गया। अधिकारियों के अनुसार, बढ़ते पानी के बीच फंसे सभी लोगों को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर अब झरने के निकट पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है ताकि अन्य पर्यटकों को वहां जाने से रोका जा सके। प्रशासन ने मानसून के मौसम में लोगों को नदी-नालों, तालाबों और अन्य जलस्रोतों के पास न जाने तथा विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

Advertisement

Advertisement
×