Rahul Viral Video : एयरपोर्ट जाते वक्त राहुल गांधी ने अचानक रुकवाई गाड़ी, VIP प्रोटोकॉल छोड़ सड़क किनारे खड़े होकर पी कॉफी
रायपुर में कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर के बाद राहुल गांधी ने सड़क किनारे एक दुकान पर कॉफी पी
Rahul Viral Video : छत्तीसगढ़ में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने आए पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने रविवार को दिल्ली लौटने के दौरान रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाईअड्डे के पास सड़क किनारे एक दुकान पर अचानक रुककर कॉफी और स्नैक्स का आनंद लिया।
A quick break at a roadside chai stall with Rahul ji quickly turned into a simple spontaneous moment shared by passersby and children! 😀 pic.twitter.com/icgoMSBy9i
— Sachin Pilot (@SachinPilot) June 21, 2026
रायपुर के अभनपुर इलाके के एक भवन में शनिवार को शुरू हुआ प्रशिक्षण शिविर 10 दिनों तक चलेगा। शिविर के दुसरे दिन रविवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों को संबोधित किया। वापसी के दौरान वह हवाईअड्डे से कुछ दूरी पर मौजूद 'द स्नैक बार' पर रुके। इस दौरान कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और वरिष्ठ नेता चरण दास महंत भी मौजूद थे।
दुकान में काम करने वाले अयान ने 'पीटीआई वीडियो' सेवा को बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कॉफी और सैंडविच का ऑर्डर दिया और दुकान पर लगभग आधा घंटा बिताया। अयान ने कहा, ''गांधी का व्यवहार बहुत अच्छा था। उन्होंने हमसे बात की, हाथ मिलाया और तस्वीरें खिंचवाईं।''
View this post on Instagram
इससे पहले, गांधी ने रायपुर जिले के अभनपुर कस्बे में एक रिसॉर्ट में प्रदेश कांग्रेस के 'संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर' में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और अन्य लोगों के साथ बातचीत करते हुए लगभग तीन घंटे बिताए।
पार्टी के एक नेता ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के लिए 20 से 29 जून तक आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर का मकसद पार्टी संगठन को मजबूत करना और जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ाव बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि शिविर स्थल पर पहुंचने के बाद गांधी ने एक पौधा लगाया और पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास का संदेश दिया।

