Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

दिशा बैठक में राहुल गांधी का दिखा अलग अंदाज, सड़कों की फोटो दिखाकर अफसरों की लगा दी क्लास

राहुल गांधी ने 'दिशा' की बैठक में उठाया खराब सड़कों का मुद्दा, मांगा अधिकारियों से जवाब

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं रायबरेली से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने आज जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में क्षेत्र की खराब सड़कों की तस्वीरें दिखाकर अधिकारियों से जवाब मांगा। बैठक में शामिल हुए प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी के रवैये की आलोचना करते हुए कहा कि वह बैठक में रायबरेली के सांसद के तौर पर कम और 'विपक्ष के नेता' की भूमिका में ज्यादा दिख रहे थे।

दिशा की बैठक के नामित सदस्य उमेश बहादुर सिंह उर्फ बबलू सिंह ने बताया कि बैठक में राहुल एक अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनवाई गई सड़कों में गड्ढे होने की तस्वीरें दिखाईं। ऐसी सड़कों के नाम गिनाते हुए राहुल ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से पूछा कि आखिर इन सड़कों पर गड्ढे क्यों हैं और इन्हें ठीक करने के लिए वे क्या कर रहे हैं। राहुल गांधी ने बैठक में कहा कि कौन सी सड़क किस कार्यदायी संस्था ने बनाई है, यह चिह्नित किया जाना चाहिए। पीएमजीएसवाई के अधिषासी अभियंता ने बैठक में कहा कि सड़कों के गड्ढों को ठीक कराया जाएगा।

Advertisement

Advertisement

अधिकारी से पूछा कि इस योजना में क्या-क्या शामिल

बैठक खत्म होने के बाद सांसद राहुल गांधी बाहर निकले और संवाददाताओं से बिना कुछ कहे चले गए। बैठक में शामिल हुए प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी के रवैये की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वे सरकारी योजनाओं के लागू होने की समीक्षा करने के बजाय उनमें कमियां निकालने में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे थे। जब 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना पर चर्चा शुरू हुई, तो राहुल ने एक अधिकारी से पूछा कि इस योजना में क्या-क्या शामिल है और बाद में प्रचार पर हुए खर्च का ब्योरा मांगा।

सिंह ने आरोप लगाया कि गांधी दिशा की बैठक में रायबरेली के सांसद और समिति के अध्यक्ष के तौर पर कम बल्कि 'विपक्ष के नेता' की भूमिका में ज्यादा दिख रहे थे। इससे पहले, अपने रायरबेली दौरे के दूसरे और अंतिम दिन आज राहुल गांधी ने भुएमऊ गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और कई संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। इस दौरान अमेठी और सुलतानपुर के भी काफी संख्या में लोग राहुल गांधी से मिलने पहुंचे।

Advertisement
×