Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Rahul Gandhi on Adani: अदाणी मामले में अमेरिकी अदालत के फैसले पर राहुल गांधी का मोदी पर निशाना

राहुल ने कहा- ‘भारत के हितों को बेचने के लिए मजबूर हुए कमजोर प्रधानमंत्री’; अमेरिकी अदालत ने अदाणी-सागर के खिलाफ आपराधिक मामला स्थायी रूप से खारिज किया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फाइल फोटो
Advertisement

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका की एक अदालत द्वारा उद्योगपति गौतम अदाणी के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले को खारिज किए जाने का हवाला देते हुए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भारत के हितों को बेच दिया गया है।

गांधी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''इस मामले में जितना दिखाई दे रहा है, यह उससे कहीं अधिक है। कमजोर प्रधानमंत्री भारत के हितों को बेचने के लिए मजबूर हुए हैं। भारत इसकी भारी कीमत चुका रहा है।''

Advertisement

अमेरिका की एक अदालत ने अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी के खिलाफ प्रतिभूति धोखाधड़ी से जुड़े आपराधिक मामले को स्थायी रूप से खारिज कर दिया है। इसके साथ ही यह मुकदमा बिना सुनवाई के समाप्त हो गया।

Advertisement

न्यूयॉर्क के 'यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट फॉर द ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट' ने न्याय विभाग के नियम 48(ए) के तहत दायर याचिका स्वीकार करते हुए आरोपपत्र में शामिल दूसरे, तीसरे और चौथे आरोपों को खारिज कर दिया। इसका अर्थ है कि इन आरोपों को दोबारा दाखिल नहीं किया जा सकता। इन आरोपों में प्रतिभूति धोखाधड़ी की साजिश, वायर धोखाधड़ी की साजिश और प्रतिभूति धोखाधड़ी के आरोप शामिल थे।

अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए गौतम अदाणी ने मंगलवार को कहा था, ''सत्य की जीत हुई।''उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया के प्रति सम्मान जताया और कार्यवाही के दौरान (अदाणी) समूह के साथ खड़े रहने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisement
×