Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Rahul Gandhi in Kurukshetra: कुरुक्षेत्र पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर को करेंगे संबोधित

Rahul Gandhi in Kurukshetra: हरियाणा और उत्तराखंड के नव-नियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों को संबोधित करेंगे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Rahul Gandhi in Kurukshetra: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी बुधवार को कुरुक्षेत्र पहुंचे। वह यहां हरियाणा और उत्तराखंड के नव-नियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस की ओर से ‘संगठन सृजन’ नाम से 10 दिवसीय संगठनात्मक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 13 जनवरी से कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक ब्रह्म सरोवर के पास स्थित पंजाबी धर्मशाला में चल रहा है। इसमें हरियाणा और उत्तराखंड के करीब 60 जिला अध्यक्ष हिस्सा ले रहे हैं।

Advertisement

Advertisement

अपने दौरे के दौरान राहुल गांधी लगभग साढ़े पांच घंटे कुरुक्षेत्र में रहेंगे। इस दौरान वह जिला अध्यक्षों से संवाद करेंगे, संगठन को मजबूत करने को लेकर अपने विचार साझा करेंगे और अहम राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। साथ ही वह प्रशिक्षण शिविर में शामिल जिला अध्यक्षों के परिवारजनों से भी मुलाकात करेंगे।

इससे पहले राहुल गांधी का स्वागत एयर फोर्स स्टेशन अंबाला पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने किया। इसके बाद वह सड़क मार्ग से कुरुक्षेत्र पहुंचे।

राहुल गांधी के साथ हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद कुमारी सैलजा, कांग्रेस के राज्य प्रभारी बीके हरिप्रसाद और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

राहुल गांधी के स्वागत के लिए अंबाला कैंट में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, सांसद और विधायक भी पहुंचे थे। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह प्रशिक्षण शिविर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने की दिशा में एक अहम कदम है।

Advertisement
×