राहुल गांधी का जन्मदिन आज, PM मोदी ने दी बधाई, दीर्घायु की कामना की; कांग्रेस ने बताया 'Gen Z की आवाज'
Rahul Gandhi Janamdin: कांग्रेस ने राहुल गांधी के संघर्ष और नेतृत्व की सराहना की, कहा- अन्याय और असमानता के खिलाफ उनकी लड़ाई ने लाखों लोगों को प्रेरित किया
Rahul Gandhi Janamdin:कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राजनीतिक नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी को बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा, "लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।"
Best wishes to the Leader of the Opposition in the Lok Sabha, Shri Rahul Gandhi Ji on his birthday. Praying for his good health and long life. @RahulGandhi
— Narendra Modi (@narendramodi) June 19, 2026
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस पार्टी ने भी एक भावनात्मक संदेश जारी किया। पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट में राहुल गांधी के नेतृत्व, विचारों और संघर्ष की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समय में जब अधिकांश लोग चुप रहना पसंद करते हैं, राहुल गांधी लगातार उन मुद्दों पर आवाज उठाते रहे हैं जिन्हें वह सही मानते हैं।
कांग्रेस ने कहा कि अन्याय, असमानता और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ राहुल गांधी की लगातार लड़ाई ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है। पार्टी के अनुसार राहुल गांधी ने लोगों को यह भरोसा दिलाया है कि राजनीति केवल सत्ता हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक प्रभावी साधन भी हो सकती है।
✨ 𝐇𝐚𝐩𝐩𝐲 𝐁𝐢𝐫𝐭𝐡𝐝𝐚𝐲 𝐭𝐨 𝐒𝐡𝐫𝐢 𝐑𝐚𝐡𝐮𝐥 𝐆𝐚𝐧𝐝𝐡𝐢 ✨
In a world where most choose to stay silent, you have consistently chosen to speak up for what you believe is right.
Your relentless fight against injustice, inequality and the misuse of power has inspired… pic.twitter.com/GS99DKfQ43
— Congress (@INCIndia) June 19, 2026
पोस्ट में आगे कहा गया कि ईमानदारी, संवेदनशीलता और उम्मीद की तलाश कर रही नई पीढ़ी के लिए राहुल गांधी एक ऐसी आवाज बनकर उभरे हैं जो उनकी बात सुनती है, उन्हें समझती है और उनकी आकांक्षाओं को अभिव्यक्ति देती है। कांग्रेस ने उन्हें "Gen Z की आवाज" बताते हुए कहा कि उनका नेतृत्व करुणा और सिद्धांतों से प्रेरित है।
कांग्रेस ने अपने संदेश का समापन "हर दिल में मोहब्बत की दुकान" के विचार के साथ करते हुए राहुल गांधी के सुख, शक्ति और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।

