Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

राहुल गांधी का आरोप: PM मोदी ने US से व्यापार समझौता नहीं, ‘अदाणी की रिहाई’ का सौदा किया

Rahul Gandhi on Adani Case: अमेरिका में गौतम अदाणी से जुड़े मामले के बीच कांग्रेस ने केंद्र सरकार और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर उठाए सवाल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
राहुल गांधी की फाइल फोटो।
Advertisement

Rahul Gandhi on Adani Case: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका में उद्योगपति गौतम अदाणी के खिलाफ मामले से जुड़ी खबरों की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौता नहीं, अदाणी की रिहाई का सौदा किया है।

खबरों में दावा किया गया है कि अमेरिकी अधिकारी भारतीय अरबपति अदाणी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों को सुलझाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। अदाणी समूह ने अतीत में लगे सभी आरोपों को खारिज किया था।

Advertisement

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, '''कंप्रोमाइज्ड, पीएम' ने व्यापार समझौता नहीं, अदाणी की रिहाई का सौदा किया।'' कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि अब यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री मोदी भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर क्यों सहमत हुए और उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को अचानक क्यों रोक दिया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Gautam Adani US Case: अमेरिका में अदाणी समूह को राहत, गौतम अदाणी और सागर अदाणी जुर्माना भरकर सुलझाएंगे मामला

उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''अब यह स्पष्ट हो गया है कि प्रधानमंत्री ने भारत-अमेरिका के बीच उस बेहद निराशाजनक और एकतरफा व्यापार 'डील' को क्यों स्वीकार किया, जो वास्तव में अमेरिका के पक्ष में एकतरफा सौदा था। यह भी साफ हो गया है कि उन्होंने 10 मई 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के आगे झुकते हुए, राष्ट्रीय हित के बजाय उनके दबाव में ऑपरेशन सिंदूर को अचानक क्यों रोक दिया।'' उन्होंने सवाल किया, ''प्रधानमंत्री आखिर और कितना समझौता करेंगे?''

Advertisement
×