Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Rahul Dharna Protest: पैलेट गन से घायल युवक को न्याय दिलाने की मांग, डीसीपी कार्यालय पर राहुल का धरना

Rahul Dharna Protest: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, 20 जुलाई को छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पैलेट गन के छर्रों से घायल हुए युवक के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए शुक्रवार...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, मुख्य न्यायिक समिति के नेतृत्व में 20 जुलाई को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान एक युवक को पेलेट गन से लगी चोटों के मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर नई दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठे हैं। फोटो: पीटीआई
Advertisement

Rahul Dharna Protest: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, 20 जुलाई को छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पैलेट गन के छर्रों से घायल हुए युवक के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए शुक्रवार को संसद मार्ग स्थित पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।

राहुल गांधी 19 वर्षीय साहिल लोचब, उनके परिवार और वकीलों के साथ संसद मार्ग थाने पहुंचे और वहां पुलिस उपायुक्त कार्यालय में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। सूत्रों का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज किए जाने तक लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष वहां से नहीं जाएंगे। कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार, बीते 14 अगस्त को साहिल लोचब अपने वकीलों के साथ दिल्ली पुलिस के पास गए और लिखित शिकायत दी।

Advertisement

पुलिस ने उन्हें आईओ (जांच अधिकारी) का नंबर देने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया, ''17 तारीख को ईमेल और फोन के माध्यम से भी इस मामले को फिर उठाया गया। इसके बावजूद आईओ का नंबर नहीं दिया गया और शिकायत की कोई पावती भी नहीं दी गई।''

Advertisement

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि अब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पीड़ित के साथ दिल्ली पुलिस के पास गए और आईओ का नंबर दिए जाने की मांग पर जोर दिया। लेकिन डीसीपी ने जांच अधिकारी का नंबर उपलब्ध नहीं कराया। उन्होंने कहा, ''यह एक संज्ञेय अपराध है, इसलिए प्राथमिकी भी दर्ज की जानी चाहिए, लेकिन दिल्ली पुलिस ऐसा नहीं कर रही है।''

लोचब और उनके परिवार का आरोप है कि दिल्ली में छात्रों के संसद मार्च के दौरान पुलिस की कार्रवाई में पैलेट गन के छर्रों से लोचब घायल हो गए थे। राहुल गांधी ने जुलाई में एक संवाददाता सम्मेलन में लोचब को मीडिया के सामने पेश किया था। लोचब की दाईं आंख में गंभीर चोट आई थी और दावा किया गया था कि आंख की रोशनी भी जा सकती है।

Advertisement
×