Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Raghuvanshi Murder Case: सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, राजा मर्डर केस में है आरोपी

जलप्रपात के पास गहरी खाई से राजा का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया था

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

मेघालय की एक अदालत ने हनीमून के दौरान अपने पति की हत्या करने की आरोपी इंदौर निवासी सोनम रघुवंशी को मंगलवार को जमानत दे दी। सोनम का पति राजा रघुवंशी पिछले वर्ष 23 मई को हनीमून के दौरान पूर्वोत्तर राज्य में लापता हो गए थे।

बाद में दो जून को प्रदेश के पूर्व खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र में एक जलप्रपात के पास गहरी खाई से राजा का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया था। इस मामले में सोनम समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें उसका कथित प्रेमी भी शामिल है। पुलिस अधीक्षक विवेक एस ने बताया कि आरोपी को अदालत ने जमानत दे दी है। आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है और पुलिस कानून के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राजा रघुवंशी ने 11 मई 2025 को इंदौर में सोनम से विवाह किया था और दंपती 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय गए थे। राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि उनके सिर पर किसी तेज धारदार हथियार से दो बार वार किया गया था।

Advertisement

सोनम ने आठ जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। पिछले वर्ष सितंबर में मेघालय पुलिस ने 790 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया था, जिसमें सोनम और उनके कथित प्रेमी सहित कुल आठ लोगों को आरोपी बनाया गया था।

Advertisement
×