Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

PM नरेंद्र मोदी से मिले राघव चड्ढा, पंजाब के राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा

7 लोक कल्याण मार्ग पर हुई मुलाकात को चड्ढा ने बताया ‘यादगार सुबह’; एक दिन पहले सुखबीर बादल ने भी की थी प्रधानमंत्री से मुलाकात

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फोटो स्रोत राघव चड्ढा के एक्स अकाउंट से
Advertisement

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा ने सक्रियता बढ़ा दी है। शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा से मुलाकात की है। इसकी जानकारी राघव चड्ढा ने खुद एक्स पर पोस्ट कर दी।

पीएम से मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए राघव चड्ढा ने एक्स पर लिखा, एक ऐसी सुबह जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का सौभाग्य मिला। उनके साथ विस्तृत और ज्ञानवर्धक बातचीत हुई। अपना कीमती समय देने और उनके विचारों व मार्गदर्शन से लाभ उठाने का अवसर देने के लिए मैं उनका अत्यंत आभारी हूं।

Advertisement

बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। यह मुलाकात 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम नरेंद्र मोदी के आवास पर हुई। मुलाकात के बाद चड्ढा ने इसे “यादगार सुबह” बताया।

Advertisement

Advertisement
×