Raghav Chadha Controversy : परिणीति से प्रियंका और फिर BJP में शामिल हुए जीजा राघव, नवजोत कौर के खुलासे से गरमाई सियासत
प्रियंका चोपड़ा ने राघव चड्डा को भाजपा में एंट्री दिलवाई : नवजोत कौर सिद्धू
Raghav Chadha Controversy : आम आदमी पार्टी के युवा और चर्चित चेहरे राघव चड्ढा के भाजपा में शामिल होने की खबर ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। संसद से लेकर सोशल मीडिया तक इस फैसले पर बहस तेज है। किसी के लिए यह रणनीतिक मास्टरस्ट्रोक है तो किसी के लिए बड़ा झटका। इसी बीच, नवजोत कौर सिद्धू ने राघव के इस कदम को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने राजनीतिक चर्चाओं को और गर्मा दिया है।
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा के जरिए राघव चड्ढा के भाजपा में शामिल होने की चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। 'टॉप सीक्रेट' पॉडकास्ट में नवजोत कौर सिद्धू ने ऐसा दावा किया है कि परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी में राघव के बढ़ते मतभेदों की जानकारी अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा जोनस को दी थी।
नवजोत कौर सिद्धू के दावे के मुताबिक, जब प्रियंका चोपड़ा को यह पता चला कि आम आदमी पार्टी में राघव चड्ढा को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया। उन्हें आशंका हुई कि राघव को निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे में उन्होंने अपने सोर्स का इस्तेमाल करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत की, जिसके बाद राघव चड्ढा के भाजपा में शामिल होने का रास्ता साफ हुआ।
हालांकि, इन दावों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एक्ट्रेस व राघव चड्डा ने भी अभी तक इस दावे पर कोई सफाई नहीं दी है, लेकिन इसने राजनीति और मनोरंजन जगत में चर्चाओं का दौर तेज कर दिया है।
गौरतलब है कि राघव चड्ढा आप के चर्चित चेहरोंं में से एक थे, जिन्होंने हाल ही में शुरु हुए कुछ मतभेदोंं के बाद भाजपा पार्टी में शामिल हो गए हैं। वहीं, प्रियंका चोपड़ा जोनस एक बॉलीवुड व अंतरराष्ट्रीय अभिनेत्री हैं, जिनका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। हालांकि वह सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय जरूर रखती हैं, लेकिन वह किसी भी पार्टी का हिस्सा नहीं है। रिश्ते में प्रियंका और राघव जीजा-साली लगते हैं।

