Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Puri BRICS Summit: ब्रिक्स बैठक का आयोजन पुरी में, 11 देशों के प्रतिनिधियों की होगी भागीदारी

Puri BRICS Summit: ओडिशा के पुरी में तीन जून से पांच जून तक आयोजित होने वाली ब्रिक्स के आपदा जोखिम न्यूनीकरण (डीआरआर) समूह की दूसरी तकनीकी बैठक में 11 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फाइल फोटो
Advertisement

Puri BRICS Summit: ओडिशा के पुरी में तीन जून से पांच जून तक आयोजित होने वाली ब्रिक्स के आपदा जोखिम न्यूनीकरण (डीआरआर) समूह की दूसरी तकनीकी बैठक में 11 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने सोमवार को कहा कि ओडिशा को आपदा तैयारियों, चक्रवात प्रबंधन और प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियों के क्षेत्र में ''वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त उसकी उपलब्धियों'' के कारण मेजबान राज्य के रूप में चुना गया है।

Advertisement

पुजारी ने बताया कि भारत के अलावा ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात, इथियोपिया, ईरान और इंडोनेशिया के प्रतिनिधि पुरी में होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी चार जून को उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Advertisement

भारत ने ब्रिक्स आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य समूह की पहली तकनीकी बैठक की अध्यक्षता की थी। यह बैठक 29 और 30 अप्रैल को ऑनलाइन आयोजित की गई थी जिसमें सदस्य देशों ने आपदा से निपटने की क्षमता बढ़ाने से जुड़े साझा एजेंडे को आगे बढ़ाने पर चर्चा की थी।

पुजारी ने कहा, ''भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत ब्रिक्स आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य समूह की आमने-सामने (ऑफलाइन) की पहली तकनीकी बैठक तीन से पांच जून, 2026 तक पुरी में आयोजित की जाएगी।''

उन्होंने कहा कि ब्रिक्स सदस्य एवं साझेदार देशों के प्रतिनिधि, नीति-निर्माता और आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ इस बैठक में हिस्सा लेंगे। मंत्री ने कहा कि बैठक में आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए सतत वित्तपोषण, मजबूत बुनियादी ढांचे, पूर्वानुमान आधारित प्रतिक्रिया और आपदा से निपटने की रणनीतियों में पारंपरिक ज्ञान को शामिल करने पर चर्चा होगी।

Advertisement
×