Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Punjab: संगरूर में दर्दनाक हादसा, कार में आग लगने से महिला पुलिसकर्मी और उसकी मां की मौत

Punjab News: संगरूर जिले के सुलरघराट इलाके में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में पंजाब पुलिस की महिला कर्मचारी और उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद कार में...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कार में आग लगने से मां-बेटी की मौत। हप्र
Advertisement

Punjab News: संगरूर जिले के सुलरघराट इलाके में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में पंजाब पुलिस की महिला कर्मचारी और उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद कार में आग लग गई और दोनों की जलने से जान चली गई।

शनिवार सुबह करीब 3 से 4 बजे नहर के किनारे बने ट्रैक पर जा रही एक कार अचानक नियंत्रण से बाहर होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर के तुरंत बाद कार में आग भड़क उठी। कार में सवार 35 वर्षीय महिला पुलिसकर्मी सरबजीत कौर और उनकी मां आग की चपेट में आ गईं और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

बताया जा रहा है कि मां-बेटी संगरूर के मौड़ गांव की रहने वाली थीं। सरबजीत कौर सुबह अपनी मां के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा रही थीं, तभी यह हादसा हो गया। आग इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई और दोनों शव बुरी तरह झुलस गए।

Advertisement

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों और कार में आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।

इस दुखद हादसे के बाद गांव मौड़ में शोक की लहर है। गांव के सरपंच ने बताया कि मृतक महिला पुलिस विभाग में कार्यरत थी और उसका भाई भी पुलिस सेवा में है।

वहीं, थाना दिड़बा के एसएचओ कमलदीप सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह पेड़ से टकराने के बाद कार में आग लग गई, जिससे मां-बेटी की जलने से मौत हो गई। मामले की जांच जारी है।

Advertisement
×